मुजफ्फरपुर में गिट्टी-बालू कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या:बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर मारी गोली, बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़े

मुजफ्फरपुर में गिट्टी-बालू कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या:बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर मारी गोली, बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़े

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े गिट्टी-बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके गोली मारी है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार समिति रोड की है। जानकारी के मुताबिक घर से किसी काम से निकले थे। रास्ते में गोली लगने के बाद लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गायघाट के बेरुआ निवासी प्रभाकर सिंह के तौर पर हुई है। लंबे समय से गिट्टी और बालू के व्यवसाय से जुड़े थे। CCTV खंगाल रही पुलिस एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल दिनदहाड़े शहर के इतने व्यस्त इलाके में हुई इस हत्या ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश और व्यवसायिक विवाद समेत तमाम पहलुओं पर जांच केंद्रित कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े गिट्टी-बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके गोली मारी है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार समिति रोड की है। जानकारी के मुताबिक घर से किसी काम से निकले थे। रास्ते में गोली लगने के बाद लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गायघाट के बेरुआ निवासी प्रभाकर सिंह के तौर पर हुई है। लंबे समय से गिट्टी और बालू के व्यवसाय से जुड़े थे। CCTV खंगाल रही पुलिस एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल दिनदहाड़े शहर के इतने व्यस्त इलाके में हुई इस हत्या ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश और व्यवसायिक विवाद समेत तमाम पहलुओं पर जांच केंद्रित कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *