मुजफ्फरपुर में 5 साल की बच्ची से रेप:SKMCH में कराया एडमिट, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुजफ्फरपुर में 5 साल की बच्ची से रेप:SKMCH में कराया एडमिट, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव में सुनसान जगह पर बच्ची को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्ची को लहूलुहान और अचेत अवस्था में पाया। परिजनों ने तुरंत आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बाद में आरोपी को मुसहरी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित बच्ची को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद SKMCH रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और उसे विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी बुलाया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस फिलहाल प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। जांच में जुटी पुलिस डीएसपी पूर्वी-2, मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुसहरी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन देते हुए कहा कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव में सुनसान जगह पर बच्ची को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्ची को लहूलुहान और अचेत अवस्था में पाया। परिजनों ने तुरंत आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बाद में आरोपी को मुसहरी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित बच्ची को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद SKMCH रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और उसे विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी बुलाया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस फिलहाल प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। जांच में जुटी पुलिस डीएसपी पूर्वी-2, मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुसहरी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन देते हुए कहा कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *