मुजफ्फरनगर में वैगनआर नेनारियल विक्रेता को रौंदा:ठेले पर काम करते समय हादसा, आरोपी चालक अस्पताल से फरार

मुजफ्फरनगर में वैगनआर नेनारियल विक्रेता को रौंदा:ठेले पर काम करते समय हादसा, आरोपी चालक अस्पताल से फरार

मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने 22 वर्षीय नारियल विक्रेता रिजवान को कुचल दिया। यह हादसा थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक के पास GIC मैदान के बाहर हुआ, जिसमें रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई। बरेली निवासी रिजवान अपने नारियल पानी के ठेले पर काम कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिजवान सड़क पर गिरकर कार के नीचे आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रिजवान को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के मकान मालिक नदीम ने बताया कि कार चालक शुरुआत में अस्पताल तक साथ गया था, लेकिन बाद में दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। यह पूरी घटना पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *