मुजफ्फरनगर में विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या:मृतका के परिजनों ने मारपीट और प्रताड़ना का लगाया आरोप, ससुराली जन मौके से फरार

मुजफ्फरनगर में विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या:मृतका के परिजनों ने मारपीट और प्रताड़ना का लगाया आरोप, ससुराली जन मौके से फरार

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के सालहा खेड़ी गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान भौरा कलां निवासी ज्योति के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार साल पहले सालहा खेड़ी निवासी गौरव के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के पांच साल बाद भी ज्योति मां नहीं बन पाई थी, जिसके कारण ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताड़ित करता था और मारपीट भी करता था। बाद में ज्योति ने एक बेटे को जन्म दिया, जो अब सात महीने का है। इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता रहा और दहेज की मांग की जाती थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर ज्योति ने कथित तौर पर छत के पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना भौरा कलां में मृतका के मायके वालों को दी गई। जानकारी मिलते ही गौरव और उसके परिवार के सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों ने मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *