मुंगेर में एलपीजी गैस की समय पर डिलीवरी न मिलने से परेशान एक ग्राहक ने निखिल गैस एजेंसी के बाहर खाली सिलेंडर पटक दिया। यह घटना बेकापुर स्थित एजेंसी पर हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। युवक का आरोप था कि उसने 14 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन उसे अब तक सिलेंडर नहीं मिला था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने एजेंसी के ग्रिल पर सिलेंडर पटकना शुरू कर दिया। आक्रोशित युवक को एजेंसी के अंदर बंद कर दिया एजेंसी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से आक्रोशित युवक को एजेंसी के अंदर बंद कर दिया गया। बाद में कोतवाली थाना पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एजेंसी के बाहर खड़े अन्य ग्राहकों ने भी समय पर सिलेंडर न मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। ग्राहकों का कहना था कि एजेंसी वाले घर पर डिलीवरी का आश्वासन देते हैं, लेकिन मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आने के बाद भी सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचता। एजेंसी द्वारा कोई संतोषजनक जानकारी भी नहीं दी जाती है, जिससे वे काफी परेशान हैं। गैस की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की परेशान ग्राहकों ने प्रशासन से गैस की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। वहीं, एजेंसी के मालिक निखिल कुमार ने बताया कि दोपहर में वर्धा का एक युवक सिलेंडर लेकर आया और बिना बातचीत किए ग्रिल पर सिलेंडर पटकने लगा। हमारे स्टाफ के द्वारा जब उनसे पूछा क्या तो उन्होंने बद्दी बद्दी गलियां देना शुरू कर दिया जिसके बाद हम लोगों ने उसे पड़कर रूम में रखा और कोतवाली थाना पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को उन्होंने गैस की बुकिंग कराई थी और हम लोग 10 दिन में उपभोक्ताओं को डिलीवरी कर रहे हैं। ”बरदह से हैं और हम आपको गोली मार देंगे” उन्होंने बताया कि युवक ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि बरदह से हैं और हम आपको गोली मार देंगे। हमसे मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से गोदाम पर पुलिस वालों और दंड अधिकारियों को नियुक्त किया गया है इस तरह हमारे एजेंसी में भी पुलिस बल तैनात करें ताकि हम लोग निडर होकर जनता को सेवा दे सके। वहीं कोतवाली थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था और युवक को पर पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। मुंगेर में एलपीजी गैस की समय पर डिलीवरी न मिलने से परेशान एक ग्राहक ने निखिल गैस एजेंसी के बाहर खाली सिलेंडर पटक दिया। यह घटना बेकापुर स्थित एजेंसी पर हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। युवक का आरोप था कि उसने 14 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन उसे अब तक सिलेंडर नहीं मिला था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने एजेंसी के ग्रिल पर सिलेंडर पटकना शुरू कर दिया। आक्रोशित युवक को एजेंसी के अंदर बंद कर दिया एजेंसी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से आक्रोशित युवक को एजेंसी के अंदर बंद कर दिया गया। बाद में कोतवाली थाना पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एजेंसी के बाहर खड़े अन्य ग्राहकों ने भी समय पर सिलेंडर न मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। ग्राहकों का कहना था कि एजेंसी वाले घर पर डिलीवरी का आश्वासन देते हैं, लेकिन मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आने के बाद भी सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचता। एजेंसी द्वारा कोई संतोषजनक जानकारी भी नहीं दी जाती है, जिससे वे काफी परेशान हैं। गैस की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की परेशान ग्राहकों ने प्रशासन से गैस की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। वहीं, एजेंसी के मालिक निखिल कुमार ने बताया कि दोपहर में वर्धा का एक युवक सिलेंडर लेकर आया और बिना बातचीत किए ग्रिल पर सिलेंडर पटकने लगा। हमारे स्टाफ के द्वारा जब उनसे पूछा क्या तो उन्होंने बद्दी बद्दी गलियां देना शुरू कर दिया जिसके बाद हम लोगों ने उसे पड़कर रूम में रखा और कोतवाली थाना पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को उन्होंने गैस की बुकिंग कराई थी और हम लोग 10 दिन में उपभोक्ताओं को डिलीवरी कर रहे हैं। ”बरदह से हैं और हम आपको गोली मार देंगे” उन्होंने बताया कि युवक ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि बरदह से हैं और हम आपको गोली मार देंगे। हमसे मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से गोदाम पर पुलिस वालों और दंड अधिकारियों को नियुक्त किया गया है इस तरह हमारे एजेंसी में भी पुलिस बल तैनात करें ताकि हम लोग निडर होकर जनता को सेवा दे सके। वहीं कोतवाली थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था और युवक को पर पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।


