मुंगेर में थाना से 200 मीटर दूर ट्रक से चोरी:चोरों ने हाइवा का डाला खोलकर सामान दूसरी गाड़ी में लादा, CCTV से पहचान कर रही पुलिस

मुंगेर में थाना से 200 मीटर दूर ट्रक से चोरी:चोरों ने हाइवा का डाला खोलकर सामान दूसरी गाड़ी में लादा, CCTV से पहचान कर रही पुलिस

मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 6 फरवरी की देर रात अज्ञात चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर खड़े एक ट्रक का डाला खोलकर उसमें लदा सामान चुरा लिया और उसे दूसरी गाड़ी में लादकर फरार हो गए। इस घटना का CCTV फुटेज 9 फरवरी को सामने आया है। अज्ञात चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे खड़े 18 चक्का हाइवा ट्रक को निशाना बनाया। चोरों ने ट्रक का डाला खोलकर उसमें लदा सामान निकाला और उसे दूसरी गाड़ी में लादकर मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अज्ञात चोरों के विरुद्ध FIR दर्ज चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दे रहे थे। घटना के बाद वाहन मालिक कुंदन कुमार ने सफियाबाद थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरों की पहचान कर रही पुलिस पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाना के पास ही वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा। पुलिस ने बताया कि घटना का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 6 फरवरी की देर रात अज्ञात चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर खड़े एक ट्रक का डाला खोलकर उसमें लदा सामान चुरा लिया और उसे दूसरी गाड़ी में लादकर फरार हो गए। इस घटना का CCTV फुटेज 9 फरवरी को सामने आया है। अज्ञात चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे खड़े 18 चक्का हाइवा ट्रक को निशाना बनाया। चोरों ने ट्रक का डाला खोलकर उसमें लदा सामान निकाला और उसे दूसरी गाड़ी में लादकर मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अज्ञात चोरों के विरुद्ध FIR दर्ज चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दे रहे थे। घटना के बाद वाहन मालिक कुंदन कुमार ने सफियाबाद थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरों की पहचान कर रही पुलिस पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाना के पास ही वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा। पुलिस ने बताया कि घटना का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *