मोतिहारी में छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट:मनचलों ने युवक को बेरहमी से पीटा, बचाने पहुंची मां और अन्य महिलाओं को भी नहीं बख्शा; आरोपी फरार

मोतिहारी में छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट:मनचलों ने युवक को बेरहमी से पीटा, बचाने पहुंची मां और अन्य महिलाओं को भी नहीं बख्शा; आरोपी फरार

मोतिहारी शहर में मनचलों के बढ़ते हौसले ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला छतौनी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी गली नंबर तीन का है, जहां लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक, उसकी मां और कई महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटहा गांव के कुछ युवक बंगाली कॉलोनी पहुंचे और वहां मौजूद दो लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। इसी दौरान उन्होंने वहां खड़े अभय कुमार से लड़कियों के बारे में जानकारी मांगी। अभय द्वारा जानकारी देने से इंकार करने पर आरोपी युवक भड़क गए और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मां और महिलाओं को भी पीटा मारपीट की सूचना मिलते ही अभय की मां विशाखा दास मौके पर पहुंचीं और अपने बेटे को बचाने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आई मोहल्ले की अन्य महिलाओं को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी हाथापाई की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल अभय कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने छतौनी थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद काफी समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर पुलिस पहुंचती, तो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ा जा सकता था। इलाके में बढ़ रही छेड़खानी की घटनाएं मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन कुछ युवक स्कूलों के आसपास मंडराते रहते हैं और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर वे मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे लड़कियां घर से निकलने में भी डर महसूस कर रही हैं। इस घटना के बाद महिलाओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा इस मामले में सदर डीएसपी-वन दिलीप कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और किसी भी मनचले को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। महिलाओं में दहशत, कार्रवाई की मांग इस घटना ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार प्रशासन से जल्द कार्रवाई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। मोतिहारी शहर में मनचलों के बढ़ते हौसले ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला छतौनी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी गली नंबर तीन का है, जहां लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक, उसकी मां और कई महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटहा गांव के कुछ युवक बंगाली कॉलोनी पहुंचे और वहां मौजूद दो लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। इसी दौरान उन्होंने वहां खड़े अभय कुमार से लड़कियों के बारे में जानकारी मांगी। अभय द्वारा जानकारी देने से इंकार करने पर आरोपी युवक भड़क गए और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मां और महिलाओं को भी पीटा मारपीट की सूचना मिलते ही अभय की मां विशाखा दास मौके पर पहुंचीं और अपने बेटे को बचाने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आई मोहल्ले की अन्य महिलाओं को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी हाथापाई की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल अभय कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने छतौनी थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद काफी समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर पुलिस पहुंचती, तो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ा जा सकता था। इलाके में बढ़ रही छेड़खानी की घटनाएं मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन कुछ युवक स्कूलों के आसपास मंडराते रहते हैं और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर वे मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे लड़कियां घर से निकलने में भी डर महसूस कर रही हैं। इस घटना के बाद महिलाओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा इस मामले में सदर डीएसपी-वन दिलीप कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और किसी भी मनचले को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। महिलाओं में दहशत, कार्रवाई की मांग इस घटना ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार प्रशासन से जल्द कार्रवाई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *