मोतिहारी में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ गांव में अज्ञात चोरों ने एक पूर्व सैनिक के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित पूर्व सैनिक रमाकांत शर्मा अपनी पत्नी के साथ 25 फरवरी को इलाज कराने कोलकाता गए थे। उनका घर बंद था, जबकि उनके पुत्र अखिलेश शर्मा पटना में अपने परिवार के साथ नौकरी करते हैं। रविवार की सुबह पड़ोसी उनके घर के दरवाजे पर फूल तोड़ने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा। डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई पड़ोसी ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई और परिजनों को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद अखिलेश शर्मा पटना से अपने गांव पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखी दोनों अलमारियों को भी चोरों ने तोड़ दिया था। अलमारी में रखे उनकी मां और पत्नी के सोने-चांदी के सभी जेवरात गायब थे। इसके अलावा चांदी के सिक्के और करीब एक लाख रुपये नकद भी चोरी हो चुके थे। अन्य सामान की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी जा रही पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गए जेवरात और अन्य सामान की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी जा रही है। हरसिद्धि थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। जागापाकड़ गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण चिंतित हैं। मोतिहारी में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ गांव में अज्ञात चोरों ने एक पूर्व सैनिक के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित पूर्व सैनिक रमाकांत शर्मा अपनी पत्नी के साथ 25 फरवरी को इलाज कराने कोलकाता गए थे। उनका घर बंद था, जबकि उनके पुत्र अखिलेश शर्मा पटना में अपने परिवार के साथ नौकरी करते हैं। रविवार की सुबह पड़ोसी उनके घर के दरवाजे पर फूल तोड़ने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा। डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई पड़ोसी ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई और परिजनों को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद अखिलेश शर्मा पटना से अपने गांव पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखी दोनों अलमारियों को भी चोरों ने तोड़ दिया था। अलमारी में रखे उनकी मां और पत्नी के सोने-चांदी के सभी जेवरात गायब थे। इसके अलावा चांदी के सिक्के और करीब एक लाख रुपये नकद भी चोरी हो चुके थे। अन्य सामान की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी जा रही पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गए जेवरात और अन्य सामान की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी जा रही है। हरसिद्धि थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। जागापाकड़ गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण चिंतित हैं।


