मोतिहारी में दैनिक भास्कर की खबर का एक बार फिर असर देखने को मिला है। कड़ाके की ठंड के बीच दैनिक भास्कर ने आधी रात सड़कों पर उतरकर जरूरतमंदों की स्थिति को प्रमुखता से उजागर किया था। खबर में बताया गया था कि बेसहारा लोगों के लिए जिला प्रशासन या नगर निगम द्वारा न तो अलाव की व्यवस्था की गई थी और न ही गर्म कपड़ों का वितरण। खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के भीतर प्रशासन हरकत में आया। प्रशिक्षु आईएएस और प्रभारी सदर सीओ प्रिया रानी देर रात सड़कों पर निकलीं। उन्होंने रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर रह रहे जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर कंबलों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति का जायजा भी लिया। कंबल और गर्म वस्त्र वितरित किए जा रहे
कंबल वितरण के दौरान प्रभारी सीओ प्रिया रानी ने बताया कि कड़ाके की ठंड में जिन लोगों के पास गर्म कपड़ों की व्यवस्था नहीं है, उन्हें कंबल और गर्म वस्त्र वितरित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य उन्हें ठंड से सुरक्षित रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो। प्रशासन और दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया
इस प्रशासनिक कार्रवाई से जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। कई लोगों ने प्रशासन और दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि मीडिया ऐसी समस्याओं को समय-समय पर उजागर करता रहे, तो प्रशासन भी संवेदनशील होकर त्वरित कदम उठाता है। उल्लेखनीय है कि ठंड के इस मौसम में मोतिहारी सहित पूरे जिले में तापमान लगातार गिर रहा है। ऐसे में दैनिक भास्कर की इस पहल और उसके बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई को सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। मोतिहारी में दैनिक भास्कर की खबर का एक बार फिर असर देखने को मिला है। कड़ाके की ठंड के बीच दैनिक भास्कर ने आधी रात सड़कों पर उतरकर जरूरतमंदों की स्थिति को प्रमुखता से उजागर किया था। खबर में बताया गया था कि बेसहारा लोगों के लिए जिला प्रशासन या नगर निगम द्वारा न तो अलाव की व्यवस्था की गई थी और न ही गर्म कपड़ों का वितरण। खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के भीतर प्रशासन हरकत में आया। प्रशिक्षु आईएएस और प्रभारी सदर सीओ प्रिया रानी देर रात सड़कों पर निकलीं। उन्होंने रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर रह रहे जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर कंबलों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति का जायजा भी लिया। कंबल और गर्म वस्त्र वितरित किए जा रहे
कंबल वितरण के दौरान प्रभारी सीओ प्रिया रानी ने बताया कि कड़ाके की ठंड में जिन लोगों के पास गर्म कपड़ों की व्यवस्था नहीं है, उन्हें कंबल और गर्म वस्त्र वितरित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य उन्हें ठंड से सुरक्षित रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो। प्रशासन और दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया
इस प्रशासनिक कार्रवाई से जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। कई लोगों ने प्रशासन और दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि मीडिया ऐसी समस्याओं को समय-समय पर उजागर करता रहे, तो प्रशासन भी संवेदनशील होकर त्वरित कदम उठाता है। उल्लेखनीय है कि ठंड के इस मौसम में मोतिहारी सहित पूरे जिले में तापमान लगातार गिर रहा है। ऐसे में दैनिक भास्कर की इस पहल और उसके बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई को सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


