झारखंड में फरवरी की शुरुआत के साथ मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। राज्य में सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा और गुहासा लोगों को ठंड का एहसास करा रहा है, जबकि दिन चढ़ने के बाद मौसम सामान्य और शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद सहित मध्य झारखंड के जिलों में सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वहीं दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में भी यही स्थिति बनी रहेगी। कोहरा छंटने के बाद आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा और धूप निकलने से दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी। तापमान में उतार-चढ़ाव का रहेगा दौर मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं। आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इससे सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ सकता है, खासकर खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शांत मौसम विभाग ने झारखंड के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। राज्य में बारिश, वज्रपात या तेज हवा की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बने रहने से जनजीवन सामान्य रहेगा और खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में भी कोई खास बाधा नहीं आएगी। हालांकि, सुबह के समय कोहरा और गुहासा होने के कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर अगले एक सप्ताह तक झारखंड में मौसम शांत, शुष्क और सामान्य रहने का अनुमान है। पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में लगेगी गर्मी राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहेगा। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं सिमडेगा में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा और साहिबगंज जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार में दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर महसूस किया जाएगा। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। झारखंड में फरवरी की शुरुआत के साथ मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। राज्य में सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा और गुहासा लोगों को ठंड का एहसास करा रहा है, जबकि दिन चढ़ने के बाद मौसम सामान्य और शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद सहित मध्य झारखंड के जिलों में सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वहीं दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में भी यही स्थिति बनी रहेगी। कोहरा छंटने के बाद आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा और धूप निकलने से दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी। तापमान में उतार-चढ़ाव का रहेगा दौर मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं। आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इससे सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ सकता है, खासकर खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शांत मौसम विभाग ने झारखंड के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। राज्य में बारिश, वज्रपात या तेज हवा की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बने रहने से जनजीवन सामान्य रहेगा और खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में भी कोई खास बाधा नहीं आएगी। हालांकि, सुबह के समय कोहरा और गुहासा होने के कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर अगले एक सप्ताह तक झारखंड में मौसम शांत, शुष्क और सामान्य रहने का अनुमान है। पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में लगेगी गर्मी राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहेगा। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं सिमडेगा में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा और साहिबगंज जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार में दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर महसूस किया जाएगा। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


