महम में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कांग्रेस को घेरा:बोले- कांग्रेसी ‘जी राम जी’ पर ड्रामा कर रहे हैं; मोदी ने गरीबों का भला किया

महम में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कांग्रेस को घेरा:बोले- कांग्रेसी ‘जी राम जी’ पर ड्रामा कर रहे हैं; मोदी ने गरीबों का भला किया

रोहतक के महम क्षेत्र के गांव मदीना में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने दौरे के दौरान कांग्रेस पर ‘जी राम जी’ को लेकर ड्रामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब राष्ट्र विरोधी विचारधारा की ओर बढ़ रही है। पत्रकारों से बातचीत में सांसद जांगड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी स्वयं राम भक्त थे, लेकिन कांग्रेस उन्हीं के नाम पर मनरेगा में लगातार भ्रष्टाचार करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कश्मीर से धारा 370 हटने, राम मंदिर निर्माण और अब ‘जी राम जी’ से दिक्कत हो रही है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की “दुकान बंद हो चुकी है।” मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र सांसद जांगड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने बताया कि महम हल्के में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं चल रही हैं और यह क्षेत्र विकास के मामले में अग्रणी बन चुका है। पूर्व विधायकों पर लगाए आरोप जांगड़ा ने कहा कि पहले जो विधायक और मंत्री इस क्षेत्र से रहे, उन्होंने विकास की बजाय केवल “लूट” की राजनीति की। उन्होंने दावा किया कि आज चौबीसी क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्य चल रहे हैं। ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत गांव मदीना पहुंचने पर ग्रामीणों ने सांसद रामचंद्र जांगड़ा का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने गांव में एक खाद्य संबंधी कैंटीन का रिबन काटकर शुभारंभ भी किया। भाजपा नेताओं ने भी किया संबोधन इस अवसर पर भाजपा नेता महंत सतीश दास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता डांगी और रेखा रोहिला ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश बिसला, मंडल अध्यक्ष मुकेश वसिष्ठ, अमित चौहान, मनोज पार्षद, रामनिवास रोहिला सहित क्षेत्र के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *