मेरठ में ठगों ने युवक की जेब से 35000 उड़ाए:पहले एक्सीडेंट कर भागने का आरोप लगाया, फिर मौका पाकर निकाल ली नोटों की गड्डी

मेरठ में ठगों ने एक युवक को बातों में उलझाकर उसकी जेब से 35 हजार रुपये उड़ा दिए और फरार हो गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। मंगलवार को पुलिस क्षेत्र के CCTV कैमरे खंगालेगी। आइए जानते हैं कैसे हुई वारदात नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कालोनी निवासी बबलू कुमार पुत्र सोमनाथ सिंह 25 दिसंबर को किसी काम से ब्रह्मपुरी गए थे। काम खत्म करने के बाद वह घर के लिए चल दिए। बबलू का कहना है कि हापुड़ अड्डे के निकट वह गाय को रोटी खिलाने के लिए रुक गए। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए और उनकी जेब से 35 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए और बबलू को पता तक नहीं चला। एक्सीडेंट करने का लगाया आरोप बबलू ने बताया कि बाइक सवार युवक उसके पास आते ही गरम हो गए। उस वक्त वह गाय को रोटी खिला रहे थे। उसने गरम होने का कारण पूछा तो बाइक सवार उस पर टक्कर मारकर भागने का आरोप लगाने लगे। दोनों पक्ष में गहमागहमी होने लगी। करीब 10 मिनट तक दोनों उसके साथ रहे और फिर चले गए। बबलू का आरोप है कि आरोपी बाइक सवार उसे जानबूझकर बातों में उलझा रहे थे। इस बात का एहसास उसे तब हुआ, जब उसे जेब में रकम नहीं मिली। जांच के बाद दर्ज हुआ मुकदमा वारदात के बाद बबलू आरोपी बाइक सवारों की तलाश करता रहा। इसके बाद उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और बात की। बाद में बबलू न थाने जाकर तहरीर दे दी। कई दिन पुलिस जांच करती रही। सोमवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *