मऊगंज में विधायक-प्रशासन पर जमीन कब्जाने के आरोप:पीड़ित बोला- 26 जनवरी को परिवार सहित आत्महत्या करूंगा

मऊगंज में विधायक-प्रशासन पर जमीन कब्जाने के आरोप:पीड़ित बोला- 26 जनवरी को परिवार सहित आत्महत्या करूंगा

मऊगंज में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को अनिल पांडे ‘लल्लू’ ने भाजपा विधायक प्रदीप पटेल, उनके परिजनों और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने न्याय न मिलने पर 26 जनवरी को परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। यह बयान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया के सामने दिया है। अनिल पांडे ने कुछ दिन पहले विधायक प्रदीप पटेल पर अपनी बेशकीमती जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। अब उनका दावा है कि विधायक के दबाव में प्रशासन उन्हें और उनके परिवार को लगातार निशाना बना रहा है। राजनीतिक बदले की कार्रवाई पांडे के अनुसार, एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, आरआई और खनिज विभाग की एक संयुक्त टीम ने उनकी जेसीबी मशीन और हाइवा डंपर जब्त कर लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई चुनिंदा तरीके से की गई है, जबकि जिले में सैकड़ों अन्य जेसीबी और डंपर खुलेआम चल रहे हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। पांडे ने इसे “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया। कलेक्ट्रेट में अनिल पांडे ने बताया कि विधायक प्रदीप पटेल से जमीन विवाद शुरू होने के बाद से ही उन्हें, उनके भाइयों और पूरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी और बिना किसी ठोस कारण के उनके वाहन थाने में खड़े कर दिए गए हैं। 26 जनवरी को करेंगे परिवार समेत आत्महत्या मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब अनिल पांडे ने 26 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में परिवार सहित आत्महत्या करने की धमकी दी। उन्होंने इस संभावित कदम की पूरी जिम्मेदारी विधायक प्रदीप पटेल, उनके परिजनों और संबंधित अधिकारियों पर डाली है। पूर्व विधायक भी समर्थन में पहुंचे इस बीच, मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना भी अनिल पांडे के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल कांग्रेस से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करता है, जबकि भाजपा से जुड़े लोगों को खुली छूट दी जाती है। SDM बोले- प्रशासन की कार्रवाई सही एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता ने एक्शन को सही बताते हुए कहा है कि यह कार्रवाई अवैध मिट्टी परिवहन की सूचना मिलने पर की गई है। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए वाहनों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *