March 2026 Theatre Release: मार्च महीने में थिएटर्स में बड़े और मच अवेटेड फिल्मों की बाढ़ आने वाली है। तो इस महीने हो जाइए तैयार ये रोमांचक, थ्रिलर, रोमांटिक और साइंस फिक्शन फिल्में आपको खूब करेंगी एंटरटेन। आइए जानें मार्च 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट…
ना जाने कौन आ गया
6 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म में प्यार, नफरत और धोखे की कहानी देखने को मिलेगी। विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया है। जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म रोमांस के डार्क साइड को दिखाती है।
चरक: फेयर ऑफ फेथ
6 मार्च के दिन केरल स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन की नई थ्रिलर-ड्रामा ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ भी रिलीज होगी। ये फिल्म एक पुराने रिचुअल की कहानी है, जो शारीरिक और मानसिक सीमाओं को चुनौती देता है। अंजलि पाटिल, सुब्रत दत्ता और शशि भूषण इसमें लीड रोल निभाएंगे।
हॉपर्स
6 मार्च को ही एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी ‘हॉपर्स’ भी रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर डेनियल चोंग हैं और इसमें पाइपर कर्डा, बॉबी मोयनिहान जैसे स्टार्स शामिल हैं।
किस्सा कोर्ट कचहरी का
13 मार्च को कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ रिलीज होगी, जो एक महिला की न्याय की लड़ाई पर बेस्ड है। राजेश शर्मा और नीलू कौर कोहली इसमें लीड स्टार हैं। इसे रजनीश जायसवाल ने डायरेक्ट किया है।
धुरंधर 2
19 मार्च को एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का सेकंड पार्ट थिएटर में दस्तक देगा। इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स हैं। इस फिल्म में एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान के एक क्रिमिनल सिंडिकेट को खत्म करता है।
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल
‘धुरंधर 2’ के साथ 19 मार्च को फैंस साउथ सुपरस्टार यश की पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ देखने को भी मिल सकती है। ये एक दमदार पीरियड गैंगस्टर कहानी है, जिसमें तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार हैं।
माईसा
रश्मिका मंदाना की ‘माईसा’ भी मार्च में रिलीज हो सकती है। ये पीरियड ड्रामा फिल्म पहले दिसंबर 2025 के लिए थी लेकिन अब मार्च 2026 तक टाल दी गई है। इसमें गुरु सोमसुंदरम और ईश्वरी राव भी हैं। रिलीज डेट लगभग 20 मार्च तय है।
प्रोजेक्ट हेल मैरी
20 मार्च को एक और साइंस फिक्शन एडवेंचर ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ रिलीज होगी। ये फिल्म एंडी वियर के नॉवेल पर बेस्ड है और इसमें रयान गोसलिंग अहम भूमिका में हैं।
बता दें, मार्च में सिनेमा लवर्स के लिए रोमांच, रोमांस, थ्रिलर, साइंस फिक्शन और कॉमेडी सभी का लुत्फ मिलेगा। अगर आप थिएटर जाना पसंद करते हैं, तो इस महीने की रिलीज को मिस न करें।


