सीवान जिले के मैरवा में कोर्ट के सख्त आदेश पर सारण जिले की शहाजीतपुर थाना पुलिस ने एक फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मैरवा थाना क्षेत्र में स्थित आरोपी के घर पर कुर्की-जप्ती करते हुए पुलिस ने पूरा मकान खाली करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान घर में रखा सारा सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस टीम ने दरवाजे, चौखट तक उखाड़कर अपने साथ ले गई। कार्रवाई के बाद मकान पूरी तरह खाली नजर आया । पुलिस के अनुसार, आरोपी रज्जू आलम पुत्र मो. बशीर, एक गंभीर आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पहले ही कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका था, लेकिन बार-बार छापेमारी के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 CrPC / 84 BNSS के तहत इश्तेहार जारी किया। हालांकि, इसके बावजूद आरोपी न तो कोर्ट में पेश हुआ और न ही उसने आत्मसमर्पण किया। आखिरकार, कोर्ट ने धारा 83 CrPC / 85 BNSS के तहत सख्त रुख अपनाते हुए उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। इसी आदेश के तहत शहाजीतपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहाजीतपुर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया, “कोर्ट के आदेश के अनुसार फरार आरोपी के घर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई है। घर में मौजूद सारा सामान जब्त किया गया है।” सीवान जिले के मैरवा में कोर्ट के सख्त आदेश पर सारण जिले की शहाजीतपुर थाना पुलिस ने एक फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मैरवा थाना क्षेत्र में स्थित आरोपी के घर पर कुर्की-जप्ती करते हुए पुलिस ने पूरा मकान खाली करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान घर में रखा सारा सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस टीम ने दरवाजे, चौखट तक उखाड़कर अपने साथ ले गई। कार्रवाई के बाद मकान पूरी तरह खाली नजर आया । पुलिस के अनुसार, आरोपी रज्जू आलम पुत्र मो. बशीर, एक गंभीर आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पहले ही कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका था, लेकिन बार-बार छापेमारी के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 CrPC / 84 BNSS के तहत इश्तेहार जारी किया। हालांकि, इसके बावजूद आरोपी न तो कोर्ट में पेश हुआ और न ही उसने आत्मसमर्पण किया। आखिरकार, कोर्ट ने धारा 83 CrPC / 85 BNSS के तहत सख्त रुख अपनाते हुए उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। इसी आदेश के तहत शहाजीतपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहाजीतपुर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया, “कोर्ट के आदेश के अनुसार फरार आरोपी के घर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई है। घर में मौजूद सारा सामान जब्त किया गया है।”


