सीवान के मैरवा में एक दुकानदार से नशा सुंघाकर 49 हजार रुपए लूट लिए गए। गुठनी थाना क्षेत्र के ताली बुजुर्ग गांव निवासी 60 वर्षीय तरुण ठाकुर इस ठगी का शिकार हुए। यह घटना पंजाब नेशनल बैंक, मैरवा से पैसे निकालने के तुरंत बाद हुई। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तरुण ठाकुर बैंक से 49,000 रुपये नकद निकालकर बाहर आए। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुँचे। पीड़ित के आरोप के मुताबिक, बदमाशों ने तरुण ठाकुर को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद नवतन मोड़, मैरवा थाना क्षेत्र के पास उन्हें रुपयों की जगह कागज की गड्डी थमा दी और नकदी लेकर फरार हो गए। लगभग दो घंटे बाद होश आने पर तरुण ठाकुर को ठगी का पता चला। उन्होंने तत्काल मैरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक के आसपास इस तरह की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर कड़ी निगरानी रखने की अपील की है। सीवान के मैरवा में एक दुकानदार से नशा सुंघाकर 49 हजार रुपए लूट लिए गए। गुठनी थाना क्षेत्र के ताली बुजुर्ग गांव निवासी 60 वर्षीय तरुण ठाकुर इस ठगी का शिकार हुए। यह घटना पंजाब नेशनल बैंक, मैरवा से पैसे निकालने के तुरंत बाद हुई। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तरुण ठाकुर बैंक से 49,000 रुपये नकद निकालकर बाहर आए। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुँचे। पीड़ित के आरोप के मुताबिक, बदमाशों ने तरुण ठाकुर को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद नवतन मोड़, मैरवा थाना क्षेत्र के पास उन्हें रुपयों की जगह कागज की गड्डी थमा दी और नकदी लेकर फरार हो गए। लगभग दो घंटे बाद होश आने पर तरुण ठाकुर को ठगी का पता चला। उन्होंने तत्काल मैरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक के आसपास इस तरह की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर कड़ी निगरानी रखने की अपील की है।


