मैनपुरी में लोडर वाहन सामने खड़े ट्रक ने घुसा:हादसे में बिहार के चालक की दर्दनाक मौत, झपकी आने से हुआ हादसा

मैनपुरी में लोडर वाहन सामने खड़े ट्रक ने घुसा:हादसे में बिहार के चालक की दर्दनाक मौत, झपकी आने से हुआ हादसा

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय लोडर चालक की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा नगला देवी के पास हुआ, जब दिल्ली से कैटरिंग का सामान लेकर जा रही टाटा एस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक वाहन में ही फंस गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी गोविंद कुमार सैनी (25) पुत्र राजा सैनी के रूप में हुई है। वह टाटा एस लोडर से दिल्ली से सामान लेकर जा रहा था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रात में वाहन चलाते समय उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने वाहन मालिक और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन दिल्ली से मैनपुरी पहुंचे। मृतक के मामा सानू ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली थी, लेकिन सुबह पहुंचने पर गोविंद की मौत की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *