मधुबनी में फौजी दूसरी शादी के लिए पहुंचा कोर्ट:पहली पत्नी-बच्चों ने प्रेमिका संग की पिटाई, पुलिस ने बचाया

मधुबनी में फौजी दूसरी शादी के लिए पहुंचा कोर्ट:पहली पत्नी-बच्चों ने प्रेमिका संग की पिटाई, पुलिस ने बचाया

मधुबनी के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक फौजी अपनी प्रेमिका के साथ दूसरी शादी का शपथ पत्र बनवाने पहुंचा। इस दौरान फौजी की पहली पत्नी और उसके परिजनों ने प्रेमी जोड़े को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने फौजी और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के कारण न्यायालय परिसर में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और भारी भीड़ जमा हो गई। फौजी वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत मिली जानकारी के अनुसार, भेजा थाना क्षेत्र का निवासी यह फौजी वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत है। वह मधेपुर थाना क्षेत्र की अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट पहुंचा था। फौजी के परिजनों का आरोप है कि वह अपनी पहली पत्नी और दो बच्चों (एक बेटा, एक बेटी) को छोड़कर दूसरी शादी करने पर अड़ा था। विरोध करने पर वह अपनी नौकरी का रौब भी दिखा रहा था। झंझारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों का कहना था कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है। समझाइश के बावजूद जब फौजी नहीं माना, तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से प्रेमी जोड़े को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मामले में लिखित आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी। मधुबनी के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक फौजी अपनी प्रेमिका के साथ दूसरी शादी का शपथ पत्र बनवाने पहुंचा। इस दौरान फौजी की पहली पत्नी और उसके परिजनों ने प्रेमी जोड़े को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने फौजी और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के कारण न्यायालय परिसर में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और भारी भीड़ जमा हो गई। फौजी वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत मिली जानकारी के अनुसार, भेजा थाना क्षेत्र का निवासी यह फौजी वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत है। वह मधेपुर थाना क्षेत्र की अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट पहुंचा था। फौजी के परिजनों का आरोप है कि वह अपनी पहली पत्नी और दो बच्चों (एक बेटा, एक बेटी) को छोड़कर दूसरी शादी करने पर अड़ा था। विरोध करने पर वह अपनी नौकरी का रौब भी दिखा रहा था। झंझारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों का कहना था कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है। समझाइश के बावजूद जब फौजी नहीं माना, तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से प्रेमी जोड़े को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मामले में लिखित आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *