मधुबनी जिला पश्चिम की कांग्रेस अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री ने खड़गे और खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित और ओछी भाषा का प्रयोग किया है, जो लोकतंत्र के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबे मुख्यमंत्री को लोकतंत्र में विपक्ष के सम्मान का महत्व समझना चाहिए अपमान की राजनीति नहीं की जाएगी बर्दाश्त इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा, “अपमान की यह राजनीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे सम्मानित नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों को जनता और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता करारा जवाब देगा।” इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्णकांत झा ‘गुड्डू’, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार झा, सुरेंद्र कुमार महतो, गुड्डू शाह, पंकज कुमार झा और विनय कुमार झा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। मधुबनी जिला पश्चिम की कांग्रेस अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री ने खड़गे और खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित और ओछी भाषा का प्रयोग किया है, जो लोकतंत्र के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबे मुख्यमंत्री को लोकतंत्र में विपक्ष के सम्मान का महत्व समझना चाहिए अपमान की राजनीति नहीं की जाएगी बर्दाश्त इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा, “अपमान की यह राजनीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे सम्मानित नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों को जनता और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता करारा जवाब देगा।” इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्णकांत झा ‘गुड्डू’, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार झा, सुरेंद्र कुमार महतो, गुड्डू शाह, पंकज कुमार झा और विनय कुमार झा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


