मधुबनी में प्रेम प्रसंग में युवक की गला रेतकर हत्या:नहर किनारे मिला शव, चार-पांच दिन पहले लौटा था घर, प्रेमिका का बाबा अरेस्ट

मधुबनी में प्रेम प्रसंग में युवक की गला रेतकर हत्या:नहर किनारे मिला शव, चार-पांच दिन पहले लौटा था घर, प्रेमिका का बाबा अरेस्ट

मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते 18 वर्षीय कृष्ण कुमार की हत्या कर दी गई। उसका शव चतरा गोबरौड़ा दक्षिण हनुमान मंदिर के पास कोसी नहर किनारे मिला। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका वंदना के बाबा भोगेंद्र कामत को अरेस्ट कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोसी नहर किनारे गला रेता हुए शव की की सूचना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे कोसी नहर किनारे एक युवक का गला रेता हुआ शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के कसमा मरार ढोलबज्जा वार्ड-7 निवासी दिलीप दास के पुत्र कृष्ण कुमार (18) के रूप में हुई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। छह महीने पहले युवती को भगाकर की थी शादी यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। छह माह पूर्व वह युवती को भगाकर ले गया था और उससे शादी कर ली थी। बाद में ग्रामीण पंचायत हुई, जिसमें बांड भरवाकर लड़की को वापस कर दिया गया था। इसके बाद युवक बाहर चला गया था। दस मिनट में वापस आने की बात कह कर निकला था कृष्ण कुमार चार-पांच दिन पहले ही घर लौटा था। बुधवार रात करीब दस बजे वह घर से यह कहकर निकला था कि वह दस मिनट में वापस आ रहा है, लेकिन वह नहीं लौटा। सुबह तीन बजे जब परिजनों ने उसे फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां पिंकी देवी ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। डीएसपी बोले-युवती के परिजनों ने की हत्या खजौली-2 के डीएसपी मनोज राम ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है और युवती के परिजनों द्वारा ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मां और चाची बोलीं- बांड भरकर लड़की वापस कर दी थी मृतक युवक कि मां और चाची ने बताया कि युवक को गांव के ही एक युवती से साथ प्रेम चल रहा था। छह माह पूर्व वह उस लड़की भगा कर ले गया था। शादी कर लिया था। बाद में ग्रामीण पंचायत हुआ। बांड भरवाया गया। लड़की को वापस कर दिया था। इसके बाद युवक बाहर चल गया था। लड़की ने फोन कर बुलाया, फोन स्वीच ऑफ चार-पांच दिन पूर्व वह घर आया था। बुधवार की रात करीब दस बजे लड़की ने आने के लिए कृष्णा को फोन किया। इसके बाद युवक ने घर वालों को यह कहकर निकाला कि वह दस मिनट में वापस आ रहा है लेकिन नहीं आया। तीन बजे सुबह में घर वालों ने जब युवक को फोन किया तो उसका फोन स्वीच ऑफ था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि कोसी नहर के किनारे एक युवक का गला रेता हुआ शव पड़ा है। मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते 18 वर्षीय कृष्ण कुमार की हत्या कर दी गई। उसका शव चतरा गोबरौड़ा दक्षिण हनुमान मंदिर के पास कोसी नहर किनारे मिला। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका वंदना के बाबा भोगेंद्र कामत को अरेस्ट कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोसी नहर किनारे गला रेता हुए शव की की सूचना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे कोसी नहर किनारे एक युवक का गला रेता हुआ शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के कसमा मरार ढोलबज्जा वार्ड-7 निवासी दिलीप दास के पुत्र कृष्ण कुमार (18) के रूप में हुई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। छह महीने पहले युवती को भगाकर की थी शादी यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। छह माह पूर्व वह युवती को भगाकर ले गया था और उससे शादी कर ली थी। बाद में ग्रामीण पंचायत हुई, जिसमें बांड भरवाकर लड़की को वापस कर दिया गया था। इसके बाद युवक बाहर चला गया था। दस मिनट में वापस आने की बात कह कर निकला था कृष्ण कुमार चार-पांच दिन पहले ही घर लौटा था। बुधवार रात करीब दस बजे वह घर से यह कहकर निकला था कि वह दस मिनट में वापस आ रहा है, लेकिन वह नहीं लौटा। सुबह तीन बजे जब परिजनों ने उसे फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां पिंकी देवी ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। डीएसपी बोले-युवती के परिजनों ने की हत्या खजौली-2 के डीएसपी मनोज राम ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है और युवती के परिजनों द्वारा ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मां और चाची बोलीं- बांड भरकर लड़की वापस कर दी थी मृतक युवक कि मां और चाची ने बताया कि युवक को गांव के ही एक युवती से साथ प्रेम चल रहा था। छह माह पूर्व वह उस लड़की भगा कर ले गया था। शादी कर लिया था। बाद में ग्रामीण पंचायत हुआ। बांड भरवाया गया। लड़की को वापस कर दिया था। इसके बाद युवक बाहर चल गया था। लड़की ने फोन कर बुलाया, फोन स्वीच ऑफ चार-पांच दिन पूर्व वह घर आया था। बुधवार की रात करीब दस बजे लड़की ने आने के लिए कृष्णा को फोन किया। इसके बाद युवक ने घर वालों को यह कहकर निकाला कि वह दस मिनट में वापस आ रहा है लेकिन नहीं आया। तीन बजे सुबह में घर वालों ने जब युवक को फोन किया तो उसका फोन स्वीच ऑफ था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि कोसी नहर के किनारे एक युवक का गला रेता हुआ शव पड़ा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *