लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला थाना कुमंकलां के गांव भागपुर से सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। गनीमत रही कि पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और आरोपी पिता की करतूत को मोबाइल में कैद कर लिया जिसके बाद अब पिता सलाखों के पीछे है। क्या था पूरा मामला पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की माँ सकीना ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को शबे-बरात का त्योहार था। घर में 15 साल की नाबालिग लड़की अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर उसका पिता जो मूल निवासी बिहार का है कमरे में दाखिल हुआ और उसे अंदर से बंद कर लिया।आरोपी ने अपनी ही बेटी के साथ जबरदस्ती अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और उसे अपने गुप्त अंग दिखाए। आरोपी को अंदाजा भी नहीं था कि उसकी बेटी उसकी इन काली करतूतों का वीडियो बना रही है। मोबाइल में कैद किया हैवान पिता का चेहरा शाम को जब माँ घर लौटी तो बेटी फूट-फूट कर रोने लगी। उसने बताया कि पिता अक्सर माँ की गैर-मौजूदगी में उसके साथ गंदी हरकतें करने की कोशिश करता था। इस बार पीड़िता ने सबूत के तौर पर अपने फोन में वीडियो बना लिया था। वीडियो देखते ही माँ के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस एक्शन POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपी गिरफ्तार थाना कुमंकलां पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत धारा 7,8 POCSO एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।


