लुधियाना में घर में घुसकर मासूम से दरिंदगी:बाथरूम गई बच्ची को डरा-धमकाकर बनाया हवस का शिकार मामला दर्ज

लुधियाना में घर में घुसकर मासूम से दरिंदगी:बाथरूम गई बच्ची को डरा-धमकाकर बनाया हवस का शिकार मामला दर्ज

लुधियाना के फोकल प्वाइंट स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक मासूम बच्ची के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया जब वह रात के समय बाथरूम गई थी।पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है । आधी रात को वारदात: डरा-धमकाकर किया गलत काम पुलिस को दी गई जानकारी में पीड़िता की मां संगीता कुमारी (मूल निवासी बिहार) ने बताया कि 21 मार्च की रात वह अपने पति अरविंद कुमार और बच्चों के साथ घर में सो रही थी। देर रात उसकी तीसरे नंबर की बेटी (पीड़िता) बाथरूम करने के लिए उठी। जैसे ही वह बाथरूम में गई पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी बादल ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वारदात के बाद मासूम सहम गई और रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट थाने की पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म),351(2) (आपराधिक धमकी) BNS और 8 पॉक्सो एक्ट (बच्चों के खिलाफ यौन अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है जांच अधिकारी का मंगल दस ने कहा छापेमारी कर आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और कोर्ट में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *