लखनऊ में बेटी होने पर ससुराल वालों ने पीटा:पीटकर घर से निकाला; महिला ने दर्ज करवाया मुकदमा

लखनऊ में बेटी होने पर ससुराल वालों ने पीटा:पीटकर घर से निकाला; महिला ने दर्ज करवाया मुकदमा

लखनऊ में बेटी पैदा होने के बाद एक विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष को बेटा चाहिए था, लेकिन बेटी होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। हुसैनगंज क्षेत्र के छितवापुर पजावा निवासी लता कुमारी ने महिला थाना हजरतगंज में दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 28 मई 2023 को अनूप शिल्पकारन से हुआ था। शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर ताने दिए जाते थे, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। पीड़िता के मुताबिक, 12 जुलाई 2025 को उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया और उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। तहरीर के अनुसार, 29 जुलाई 2025 की रात करीब 2 बजे पति अनूप, ससुर राजेश, ननद कोमल और सास आशा देवी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि इस दौरान गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने महिला थाना हजरतगंज में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *