जमीन विवाद में एसडीएम ने जेल भेजने का कहा, हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया युवक

जमीन विवाद में एसडीएम ने जेल भेजने का कहा, हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया युवक

मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे रोहित उर्फ पिंटू पाल अपने खेत में हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया था। यह बात गांव में पता चलते ही ग्रामीणों की खेत में भीड़ लग गई। पत्नी, बच्चे, मां व परिवार के लोग भी खेत पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए कहते रहे। टावर चढ़े रोहित का कहना है कि परिवार की 14 एकड़ से अधिक जमीन है। उसमें से ढाई एकड़ जमीन पूर्व विधायक वर्मा ने जबरन हड़प ली है। सोमवार को उसे एसडीएम ऋषि सिंघई ने कार्यालय बुलाया था। यहां उसे जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई। कहा ऐसा नहीं किया तो जेल भेज देंगे। इससे परेशान होकर वह मंगलवार को हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर 110 फिट ऊंचाई पर चढ़ गया था। जहां से उसे नीचे उतरने के लिए हर कोई गुहार लगाता रहा। मां, पत्नी व बच्चे गला फाड़ कर उसे नीचे उतरने के लिए बोलते रहे।

सात घंटे बाद नीचे उतरा

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण और जावर थाना प्रभारी श्याम सिंह भादले रोहित को नीचे उतरने के लिए प्रयास करते रहे। लेकिन वह एसडीएम को मौके पर बुलवाने की लिए अड़ा रहा। इस बीच नायब तहसीलदार और पटवारी ने मौके पर पहुंचकर रोहित को समझाने की कोशिश की। करीब सात घंटे बाद वह नीचे उतरने के लिए मान गया। उसे आश्वासन दिया गया कि उसकी सुनवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *