कोटा में आधे घंटे में 2 बाइक चोरी:लॉक तोड़कर ले गए, पेट्रोल खत्म होने पर दो को छोड़ गए, CCTV में दिखे बदमाश

कोटा में आधे घंटे में 2 बाइक चोरी:लॉक तोड़कर ले गए, पेट्रोल खत्म होने पर दो को छोड़ गए, CCTV में दिखे बदमाश

कोटा में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही। ताजा मामला शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। बेख़ौफ़ बदमाशों ने रात के अंधेरे में 4 बाइकों को निशाना बनाया। दो बाइकों को बदमाश चोरी करके ले गए। जबकि पेट्रोल खत्म व कम होने पर दो बाइक को छोड़ गए। चोरी की वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दी है। प्रेम नगर अफोर्डेबल A ब्लॉक निवासी अजित गौतम ने बताया कि वो फोटोग्राफी का काम करते है। 22 दिसंबर की रात 10 बजे करीब घर के सामने खड़ी की थी। बाइक को लोहे की चेन से बांध रखा था। वहां अन्य बाइकें भी खड़ी थी। रात के 2 बजे करीब 4-5 बदमाश वहां आए। उन्होंने रैकी की। आधे घंटे से भी कम समय मे बदमाशों ने बाइक के बंधी लोहे की चेन तोड़ी,फिर बाइक लेकर फरार हो गए। अफोर्डेबल में किराए से रह रहे निक्कू जांगिड़ की बाइक भी खड़ी थी। उसे भी बदमाश ले गए। जब दो अन्य बाइक को थोड़ी दूर पर छोड़ गए। एक में पेट्रोल कम था। दूसरी में पेट्रोल खत्म हो गया था। अजित ने बताया कि सी ब्लॉक में खाटू श्याम मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में 4-5 बदमाश नजर आए है। बदमाश गोविंद नगर नाले से होकर अफॉर्डेबल योजना में आए दो बाइक चोरी करके ले गए। चोरी की शिकायत 24 दिसंबर को उद्योग नगर थाने में दी है। उद्योग नगर थाना सीआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमनगर अफॉर्डेबल में बाइक चोरी की सूचना मिली थी। दो बाइक मिल गई। एक व्यक्ति ने चोरी की शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *