कोटा में 3 तस्करों 10-10 साल की सजा:लग्जरी कार से पंजाब ले जा रहे थे नशे की खेप, नाकाबंदी में जब्त किया था 104 किलो डोडा चूरा

कोटा में 3 तस्करों 10-10 साल की सजा:लग्जरी कार से पंजाब ले जा रहे थे नशे की खेप, नाकाबंदी में जब्त किया था 104 किलो डोडा चूरा

कोटा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के करीब तीन साल पुराने मामले में एनडीपीएस कोर्ट ने तीन तस्करों को सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने डूंगरी, जिला लुधियाना, पंजाब निवासी दलजीत सिंह (26),रमनप्रीत सिंह (26) व अनिल चौहान (45) को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा व 1-1 लाख के अर्थदंड से दंडित किया है। ग्रामीण पुलिस ने आरोपियों की पंजाब नंबर की कार से 104.300 किलो डोडा चूरा बरामद किया था। पूछताछ में आरोपियों ने यह नशे की खेप एमपी से पंजाब ले जाना बताया था। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 3 अप्रैल 2023 को मंडाना पुलिस ने NH 52 पर नाकाबंदी लगा रखी थी। उसी दौरान मंडाना बाईपास पर झालावाड़ की तरफ से आती हुई पंजाब नंबर की होंडा सिटी कार को रुकवाया। कार की तलाशी ली। डिग्गी व गाड़ी की पीछे की सीट पर प्लास्टिक के कट्टे मिले। इन कट्टो में डोडा चूरा भरा हुआ था। जिस पर कार सवार आरोपी दलजीत सिंह,रमनप्रीत सिंह व अनिल चौहान (45) को गिरफ्तार किया। इनके पास से कार व डोडा चूरा जब्त किया। जांच के दौरान आरोपियों ने नशे की खेप गरोठ जिला मंदसौर (एमपी) निवासी श्याम सिंह से लाना बताया। मामले में श्याम सिंह को सह आरोपी बनाया। इसके बाद चारों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में 10 गवाहो के बयान करवाए गए और 99 दस्तावेज पेश किए। कोर्ट ने तीनों तस्करों को सजा सुनाई। जबकि सह अभियुक्त श्याम सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया। ————————————– ये खबर भी पढ़े- 4 लाख की नशे की खेप पकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार:होंडा सिटी कार से 104 किलो डोडा चुरा जब्त, एमपी से पंजाब में करनी थी सप्लाई जिले की मंडाना थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की होंडा सिटी एक कार से 104 किलो 300 ग्राम डोडा चुरा बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख रूपए बताई गई है। बताया जा रहे कि नशे की ये खेप एमपी के गरोठ से तस्करी कर लाई गई थी। जिसे पंजाब में सप्लाई करना था। उससे पहले ही चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ लग गए। तस्करों ने नशे की खेप कार की डिग्गी में छिपाकर कर रख रखी थी। साथ ही गाड़ी की बीच वाली सीट पर रख रखी थी। खबर पढ़े

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *