किशनगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर शहर के मोतीबाग करबला निवासी मैदुल के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र स्थित खमारपोखर गांव की गुलशाद बीबी की शादी छह साल पहले मैदुल से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उससे दो लाख रुपये दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। पति ने मारपीट कर घर से निकाला पीड़िता अपने मायके वालों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह सब चुपचाप सहती रही। लेकिन, गत 25 अक्टूबर को दहेज की मांग पूरी न करने पर पति और ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और घायल अवस्था में ही उसे घर से बाहर निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने गुलशाद बीबी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उसकी गुहार अनसुनी कर दी गई। आखिरकार, गुलशाद ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर महिला थाने में यह केस दर्ज किया गया है। किशनगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर शहर के मोतीबाग करबला निवासी मैदुल के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र स्थित खमारपोखर गांव की गुलशाद बीबी की शादी छह साल पहले मैदुल से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उससे दो लाख रुपये दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। पति ने मारपीट कर घर से निकाला पीड़िता अपने मायके वालों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह सब चुपचाप सहती रही। लेकिन, गत 25 अक्टूबर को दहेज की मांग पूरी न करने पर पति और ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और घायल अवस्था में ही उसे घर से बाहर निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने गुलशाद बीबी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उसकी गुहार अनसुनी कर दी गई। आखिरकार, गुलशाद ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर महिला थाने में यह केस दर्ज किया गया है।


