किशनगंज में शादी का झांसा देकर संबंध बनाए:दो लाख रुपए भी ठगे, महिला ने कहा- परिवार को भी धमकी दी, FIR दर्ज

किशनगंज में शादी का झांसा देकर संबंध बनाए:दो लाख रुपए भी ठगे, महिला ने कहा- परिवार को भी धमकी दी, FIR दर्ज

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र की एक 24 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के पालाबाड़ी निवासी शरीफ आलम के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, पिछले करीब तीन वर्षों से उसका शरीफ आलम के साथ प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने उससे विवाह का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे जल्द शादी करने और अलग घर बनाकर साथ रहने का आश्वासन दिया था। युवती ने बताया कि 10 जनवरी 2024 की रात आरोपी उसके घर आया और घर बनाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये की आर्थिक मदद ली। पीड़िता सिलाई-बुनाई का काम करके अपनी जीविका चलाती है और शादी के झांसे में आकर आरोपी को लगातार आर्थिक सहयोग करती रही। आलम पर शादी न करने का दबाव बनाया
आरोप है कि जब आरोपी के परिवार को इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने शरीफ आलम पर शादी न करने का दबाव बनाया। युवती के अनुसार, आरोपी के पिता, बहन और बहनोई ने उसे किसी और लड़की से शादी करने के लिए उकसाया। पीड़िता का कहना है कि 15 नवंबर 2025 को आरोपी उसके घर आया और परिवार के दबाव का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर वह उसे टालता रहा और दोबारा भरोसा दिलाकर संबंध बनाए रखे। 17 फरवरी 2026 को उसने विवाह की बात कहकर उसे घर से बुलाया, लेकिन बाद में फिर मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी की बहन द्वारा धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र की एक 24 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के पालाबाड़ी निवासी शरीफ आलम के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, पिछले करीब तीन वर्षों से उसका शरीफ आलम के साथ प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने उससे विवाह का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे जल्द शादी करने और अलग घर बनाकर साथ रहने का आश्वासन दिया था। युवती ने बताया कि 10 जनवरी 2024 की रात आरोपी उसके घर आया और घर बनाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये की आर्थिक मदद ली। पीड़िता सिलाई-बुनाई का काम करके अपनी जीविका चलाती है और शादी के झांसे में आकर आरोपी को लगातार आर्थिक सहयोग करती रही। आलम पर शादी न करने का दबाव बनाया
आरोप है कि जब आरोपी के परिवार को इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने शरीफ आलम पर शादी न करने का दबाव बनाया। युवती के अनुसार, आरोपी के पिता, बहन और बहनोई ने उसे किसी और लड़की से शादी करने के लिए उकसाया। पीड़िता का कहना है कि 15 नवंबर 2025 को आरोपी उसके घर आया और परिवार के दबाव का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर वह उसे टालता रहा और दोबारा भरोसा दिलाकर संबंध बनाए रखे। 17 फरवरी 2026 को उसने विवाह की बात कहकर उसे घर से बुलाया, लेकिन बाद में फिर मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी की बहन द्वारा धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *