किशनगंज में दहेज के लिए महिला को बांधकर पीटा:पति-सास पर आरोप, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

किशनगंज में दहेज के लिए महिला को बांधकर पीटा:पति-सास पर आरोप, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

किशनगंज जिले के तेघरिया में एक महिला को उसके पति और सास द्वारा रस्सी से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता की पहचान 26 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उसकी तीन महीने की एक बेटी भी है। आरोप है कि पति गुड्डू कुमार और सास मुनमुन देवी ने दहेज की मांग को लेकर पूनम के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में पूनम को हाथ-पैर बांधकर जमीन पर लेटा देखा जा सकता है, जबकि दोनों आरोपी उसे लाठियों और हाथों से पीट रहे हैं। दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न हो रहा
वीडियो में पीड़िता मदद के लिए चीखती हुई नजर आ रही है, लेकिन आसपास कोई भी उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आता। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूनम कुमारी को तीन महीने की बेटी होने के बावजूद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पूनम ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेल रही थी। इस मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी गई है, और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। किशनगंज जिले के तेघरिया में एक महिला को उसके पति और सास द्वारा रस्सी से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता की पहचान 26 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उसकी तीन महीने की एक बेटी भी है। आरोप है कि पति गुड्डू कुमार और सास मुनमुन देवी ने दहेज की मांग को लेकर पूनम के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में पूनम को हाथ-पैर बांधकर जमीन पर लेटा देखा जा सकता है, जबकि दोनों आरोपी उसे लाठियों और हाथों से पीट रहे हैं। दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न हो रहा
वीडियो में पीड़िता मदद के लिए चीखती हुई नजर आ रही है, लेकिन आसपास कोई भी उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आता। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूनम कुमारी को तीन महीने की बेटी होने के बावजूद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पूनम ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेल रही थी। इस मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी गई है, और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *