किशनगंज में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पिता से बात करने के बाद हुई घटना, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शव

किशनगंज में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पिता से बात करने के बाद हुई घटना, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शव

किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड की चूली पंचायत के झाला वार्ड नंबर 8 में एक 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिरजू मरांडी के रूप में हुई है। बिरजू मरांडी अपने पिता कृष के साथ घर पर रहता था। पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह उन्होंने बिरजू से पूजा के लिए बांस काटने को कहा था। बिरजू ने शौचालय और ब्रश करने के बाद दो बांस काटकर दिए। इसके बाद उसने पूजा के लिए पान का पत्ता भी लाकर दिया और फिर घर से बाहर निकल गया। पिता से बात की और अचानक फांसी का फंदा लगा लिया पिता कृष पूजा करने के बाद घर लौटे तो उन्होंने बिरजू को पीपल के पेड़ के पास एक दुकान पर बैठा देखा। उन्होंने बिरजू को घर चलने को कहा, जिस पर बिरजू ने कहा कि वह आता है। लगभग डेढ़ घंटे बाद बिरजू घर पहुंचा। घर आकर उसने पिता से बात की और अचानक फांसी का फंदा लगा लिया। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, उससे पहले ही घटना हो चुकी थी। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार इस घटना से सदमे में है। किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड की चूली पंचायत के झाला वार्ड नंबर 8 में एक 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिरजू मरांडी के रूप में हुई है। बिरजू मरांडी अपने पिता कृष के साथ घर पर रहता था। पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह उन्होंने बिरजू से पूजा के लिए बांस काटने को कहा था। बिरजू ने शौचालय और ब्रश करने के बाद दो बांस काटकर दिए। इसके बाद उसने पूजा के लिए पान का पत्ता भी लाकर दिया और फिर घर से बाहर निकल गया। पिता से बात की और अचानक फांसी का फंदा लगा लिया पिता कृष पूजा करने के बाद घर लौटे तो उन्होंने बिरजू को पीपल के पेड़ के पास एक दुकान पर बैठा देखा। उन्होंने बिरजू को घर चलने को कहा, जिस पर बिरजू ने कहा कि वह आता है। लगभग डेढ़ घंटे बाद बिरजू घर पहुंचा। घर आकर उसने पिता से बात की और अचानक फांसी का फंदा लगा लिया। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, उससे पहले ही घटना हो चुकी थी। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार इस घटना से सदमे में है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *