खांदू कॉलोनी में बिजली के झूलते तारों से रोज शॉर्ट सर्किट, घरों के उपकरण जल रहे

खांदू कॉलोनी में बिजली के झूलते तारों से रोज शॉर्ट सर्किट, घरों के उपकरण जल रहे

बांसवाड़ा| खांदू कॉलोनी की पंचाल बस्ती में झूलते बिजली के तारों ने रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय निवासी अनिकेत पंचाल ने बताया कि कॉलोनी में बिजली के तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शॉर्ट सर्किट होने से घरों में टीवी, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो चुके हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की लापरवाही से कॉलोनी के लोग लगातार खतरे के साए में जीने को मजबूर हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *