खगड़िया में उपमुखिया पति को घर में घुसकर मारी गोली:सीने और पसली में दो गोलियां लगीं, हालत गंभीर, गांव में तनाव का माहौल

खगड़िया में उपमुखिया पति को घर में घुसकर मारी गोली:सीने और पसली में दो गोलियां लगीं, हालत गंभीर, गांव में तनाव का माहौल

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित माली पंचायत के ग्राम विशनपुर में शनिवार देर रात एक आपराधिक घटना हुई। यहां उपमुखिया कल्पना देवी के पति और पंचायत प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। उन्हें दो गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीने में एक और पसली के पास दूसरी गोली मारी
परिजनों ने बताया कि अखिलेश कुमार सिंह गांव से भोज खाकर घर लौट रहे थे। घर पहुंचते ही अपराधियों ने उन्हें सीने में एक और पसली के पास दूसरी गोली मारी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सहरसा जिले के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया। गांव में तनाव का माहौल
घायल अखिलेश कुमार सिंह के पिता प्रभात कुमार पूर्व मुखिया रह चुके हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण भयभीत हैं। घायल की मां पार्वती देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोस में आपसी विवाद को लेकर एक पंचायत हुई थी। इसमें अखिलेश कुमार सिंह ने एक पक्ष को फटकार लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते पड़ोसी पक्ष के लोगों ने उनके बेटे को गोली मारी है। घटना के बाद की तस्वीरें… बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची
सूत्रों के अनुसार, इस गोलीकांड में पड़ोसी पर ही संदेह जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन कर दोषियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित माली पंचायत के ग्राम विशनपुर में शनिवार देर रात एक आपराधिक घटना हुई। यहां उपमुखिया कल्पना देवी के पति और पंचायत प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। उन्हें दो गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीने में एक और पसली के पास दूसरी गोली मारी
परिजनों ने बताया कि अखिलेश कुमार सिंह गांव से भोज खाकर घर लौट रहे थे। घर पहुंचते ही अपराधियों ने उन्हें सीने में एक और पसली के पास दूसरी गोली मारी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सहरसा जिले के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया। गांव में तनाव का माहौल
घायल अखिलेश कुमार सिंह के पिता प्रभात कुमार पूर्व मुखिया रह चुके हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण भयभीत हैं। घायल की मां पार्वती देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोस में आपसी विवाद को लेकर एक पंचायत हुई थी। इसमें अखिलेश कुमार सिंह ने एक पक्ष को फटकार लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते पड़ोसी पक्ष के लोगों ने उनके बेटे को गोली मारी है। घटना के बाद की तस्वीरें… बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची
सूत्रों के अनुसार, इस गोलीकांड में पड़ोसी पर ही संदेह जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन कर दोषियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *