खगड़िया के बुनियाद केंद्र में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 42 पात्र चलंत दिव्यांगजनों को निशुल्क बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गईं। इससे पूर्व 26 जनवरी 2026 को भी एक कार्यक्रम में 35 दिव्यांगजनों को निशुल्क बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई थीं। इस प्रकार, जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार ठोस पहल कर रहा है। अब 40% दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत ऐसे पात्र चलंत दिव्यांगजन लाभान्वित होते हैं, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। इसके अतिरिक्त, वे स्वरोजगार कर रहे हों अथवा किसी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में अध्ययनरत हों, उनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम हो तथा उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो। पहले इस योजना का लाभ केवल 60 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को मिलता था। हालांकि, सरकार द्वारा मार्गदर्शिका में किए गए नए संशोधन के बाद अब 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, जो एक सराहनीय पहल है। निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठाने की अपील जिला प्रशासन ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे विभागीय वेबसाइट पर जाकर इस योजना के अंतर्गत निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठाएं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त खगड़िया, अपर समाहर्ता आपदा खगड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग सुश्री नेहा कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती शशि प्रिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी खगड़िया सदर, अंचलाधिकारी खगड़िया सदर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बुनियाद केंद्र सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। खगड़िया जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके सशक्तिकरण तथा समाज की मुख्यधारा में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। खगड़िया के बुनियाद केंद्र में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 42 पात्र चलंत दिव्यांगजनों को निशुल्क बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गईं। इससे पूर्व 26 जनवरी 2026 को भी एक कार्यक्रम में 35 दिव्यांगजनों को निशुल्क बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई थीं। इस प्रकार, जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार ठोस पहल कर रहा है। अब 40% दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत ऐसे पात्र चलंत दिव्यांगजन लाभान्वित होते हैं, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। इसके अतिरिक्त, वे स्वरोजगार कर रहे हों अथवा किसी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में अध्ययनरत हों, उनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम हो तथा उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो। पहले इस योजना का लाभ केवल 60 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को मिलता था। हालांकि, सरकार द्वारा मार्गदर्शिका में किए गए नए संशोधन के बाद अब 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, जो एक सराहनीय पहल है। निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठाने की अपील जिला प्रशासन ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे विभागीय वेबसाइट पर जाकर इस योजना के अंतर्गत निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठाएं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त खगड़िया, अपर समाहर्ता आपदा खगड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग सुश्री नेहा कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती शशि प्रिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी खगड़िया सदर, अंचलाधिकारी खगड़िया सदर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बुनियाद केंद्र सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। खगड़िया जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके सशक्तिकरण तथा समाज की मुख्यधारा में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


