कटनी में महिला को 14 दिन बंधक बनाकर रेप:बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर अगवा किया; आरोपी गिरफ्तार

कटनी में महिला को 14 दिन बंधक बनाकर रेप:बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर अगवा किया; आरोपी गिरफ्तार

कटनी जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को 14 दिनों तक बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चों की सुरक्षा का डर दिखाकर अगवा किया पीड़िता ने बताया कि घटना 11 फरवरी 2026 की है। आरोपी दशरथ कोल महिला के घर पहुंचा और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसे जबरन अपने साथ ले गया। बच्चों की सुरक्षा के डर से महिला विरोध नहीं कर सकी। आरोपी उसे कचरा प्लांट के पास एक सुनसान कमरे में ले गया, जहां उसे कैद कर लिया गया। 14 दिनों तक कैद रही महिला महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे 14 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आए हैं। बुधवार को महिला का पति उसे तलाशते हुए उस इलाके में पहुंचा। पत्नी की आवाज सुनकर पति ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला और उसे मुक्त कराया। आरोपी गिरफ्तार मुक्ति मिलने के बाद महिला ने पति के साथ माधव नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी दशरथ कोल को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *