कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सोमवार को जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बरारी थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की और अनुसंधान कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 रंजन कुमार, अंचल निरीक्षक कोढ़ा और थानाध्यक्ष उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक चौधरी ने कांड अन्वेषण से संबंधित दस्तावेजों के साथ-साथ CCTNS, दागी पंजी, मालखाना और CD PART-2/3 सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की। शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष ध्यान देने को कहा
समग्र कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुसंधान कार्य में किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले में साक्ष्य आधारित कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष ध्यान देने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भी निर्देश दिया। कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सोमवार को जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बरारी थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की और अनुसंधान कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 रंजन कुमार, अंचल निरीक्षक कोढ़ा और थानाध्यक्ष उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक चौधरी ने कांड अन्वेषण से संबंधित दस्तावेजों के साथ-साथ CCTNS, दागी पंजी, मालखाना और CD PART-2/3 सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की। शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष ध्यान देने को कहा
समग्र कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुसंधान कार्य में किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले में साक्ष्य आधारित कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष ध्यान देने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भी निर्देश दिया।


