कटिहार रेल मंडल में शनिवार और रविवार को बिना टिकट यात्रा के खिलाफ एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कटिहार स्टेशन और मनिहारी टर्मिनल पर 316 बिना टिकट यात्रियों से कुल ₹1,75,560 का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का नेतृत्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा और सहायक वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार ने किया। सघन जांच में 22 टीटीई और आरपीएफ के जवानों की सक्रिय भागीदारी रही। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ सीएमआई पुष्पेंद्र कुमार और सीटीआई रवि कुमार सहित दर्जनों वाणिज्य कर्मी एवं आरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने विभिन्न ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सघन जांच की। रेल प्रशासन ने बताया कि इस टिकट चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा और राजस्व हानि पर रोक लगाना था। प्रशासन ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है। रेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। कटिहार रेल मंडल में शनिवार और रविवार को बिना टिकट यात्रा के खिलाफ एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कटिहार स्टेशन और मनिहारी टर्मिनल पर 316 बिना टिकट यात्रियों से कुल ₹1,75,560 का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का नेतृत्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा और सहायक वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार ने किया। सघन जांच में 22 टीटीई और आरपीएफ के जवानों की सक्रिय भागीदारी रही। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ सीएमआई पुष्पेंद्र कुमार और सीटीआई रवि कुमार सहित दर्जनों वाणिज्य कर्मी एवं आरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने विभिन्न ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सघन जांच की। रेल प्रशासन ने बताया कि इस टिकट चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा और राजस्व हानि पर रोक लगाना था। प्रशासन ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है। रेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।


