कटिहार में बुजुर्ग से 2 लाख रुपये की लूट:बैंक से 200 मीटर आगे बाइक सवार युवकों रोका, बैग छीनकर भागे;एक अरेस्ट-दूसरा फरार

कटिहार में बुजुर्ग से 2 लाख रुपये की लूट:बैंक से 200 मीटर आगे बाइक सवार युवकों रोका, बैग छीनकर भागे;एक अरेस्ट-दूसरा फरार

कटिहार में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला परिषद मुख्य द्वार के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग से 2 लाख रुपये लूट लिए। घटना दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। रुपये निकालकर साइकिल से घर लौटते समय वारदात पीड़ित 58 वर्षीय रामदेव चौधरी, जो बुद्धू चक्र के निवासी हैं, मिर्ची बड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 2 लाख रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह बैंक से लगभग 200 मीटर आगे बढ़े और जिला परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार के पास पहुंचे, बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पीछे से उनके शरीर पर पान की पीक फेंक दी। इस बात को लेकर बहस शुरू हुई। इसी दौरान एक युवक ने माफी मांगते हुए उन्हें पास की चाय-नाश्ते की दुकान के समीप लगे चापाकल पर कपड़ा साफ करने के लिए ले गया। कपड़ा साफ करने दौरान युवक बैग छीनकर फरार रामदेव चौधरी ने रुपये से भरा झोला साइकिल में रखा था, जिसे बाद में उन्होंने अपने हाथ में ले लिया। जब वह तौलिया धोने में व्यस्त थे, तभी दूसरे युवक ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी रकम लेकर भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष बोले-जांच में एसटीएफ भी कर रही सहयोग थानाध्यक्ष विकास कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को थाना ले जाया गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एसटीएफ की टीम भी सहयोग कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है, जो पटना जिले के बाढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं फरार आरोपी की पहचान सावन कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्णिया के गिरजा चौक का निवासी बताया जा रहा है। मकान गिरवी रखकर कर्ज लिया था,सेटलमेंट करने जा रहे थे इधर पीड़ित रामदेव चौधरी ने बताया कि वह जिला परिषद कार्यालय में चपरासी के पद से वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे। करीब छह माह पूर्व उन्होंने मकान गिरवी रखकर एक लाख रुपये का कर्ज लिया था, जो बढ़कर करीब ढाई लाख रुपये हो गया। दो लाख रुपये में सेटलमेंट की बात तय हुई थी। उसी राशि को बैंक से निकालकर भुगतान करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही लूट की घटना हो गई। गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार ने पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि फरार आरोपी सावन कुमार ने उसे दो हजार रुपये देने का लालच देकर साथ लिया था और वारदात को अंजाम देकर खुद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कटिहार में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला परिषद मुख्य द्वार के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग से 2 लाख रुपये लूट लिए। घटना दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। रुपये निकालकर साइकिल से घर लौटते समय वारदात पीड़ित 58 वर्षीय रामदेव चौधरी, जो बुद्धू चक्र के निवासी हैं, मिर्ची बड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 2 लाख रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह बैंक से लगभग 200 मीटर आगे बढ़े और जिला परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार के पास पहुंचे, बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पीछे से उनके शरीर पर पान की पीक फेंक दी। इस बात को लेकर बहस शुरू हुई। इसी दौरान एक युवक ने माफी मांगते हुए उन्हें पास की चाय-नाश्ते की दुकान के समीप लगे चापाकल पर कपड़ा साफ करने के लिए ले गया। कपड़ा साफ करने दौरान युवक बैग छीनकर फरार रामदेव चौधरी ने रुपये से भरा झोला साइकिल में रखा था, जिसे बाद में उन्होंने अपने हाथ में ले लिया। जब वह तौलिया धोने में व्यस्त थे, तभी दूसरे युवक ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी रकम लेकर भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष बोले-जांच में एसटीएफ भी कर रही सहयोग थानाध्यक्ष विकास कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को थाना ले जाया गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एसटीएफ की टीम भी सहयोग कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है, जो पटना जिले के बाढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं फरार आरोपी की पहचान सावन कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्णिया के गिरजा चौक का निवासी बताया जा रहा है। मकान गिरवी रखकर कर्ज लिया था,सेटलमेंट करने जा रहे थे इधर पीड़ित रामदेव चौधरी ने बताया कि वह जिला परिषद कार्यालय में चपरासी के पद से वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे। करीब छह माह पूर्व उन्होंने मकान गिरवी रखकर एक लाख रुपये का कर्ज लिया था, जो बढ़कर करीब ढाई लाख रुपये हो गया। दो लाख रुपये में सेटलमेंट की बात तय हुई थी। उसी राशि को बैंक से निकालकर भुगतान करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही लूट की घटना हो गई। गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार ने पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि फरार आरोपी सावन कुमार ने उसे दो हजार रुपये देने का लालच देकर साथ लिया था और वारदात को अंजाम देकर खुद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *