कटिहार में एक युवक द्वारा हवा में पिस्तौल लहराकर फायरिंग करने का वीडियो रविवार की शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों हाथों से पिस्टल लहराते हुए दिखा वायरल वीडियो में दिख रहा युवक नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 33, गोढ़ी टोला दुर्गापुर का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो में युवक काले पैंट और सफेद गाउन पहने सड़क पर एक मोटरबाइक पर पैर रखकर दोनों हाथों से पिस्टल लहराते हुए दिख रहा है। उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे, जबकि संभवतः चौथा युवक वीडियो बना रहा था। वायरल होते ही नगर थाना पुलिस हरकत में रविवार देर रात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस दल तुरंत वार्ड संख्या 33, गोढ़ी टोला दुर्गापुर पहुंचा। पुलिस के अचानक पहुंचने से मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने देर रात तक युवक की तलाश में छापेमारी की। वायरल वीडियो की पुष्टि नगर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवक के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। एक घटना सामने आई थी गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पहले कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया बैजनाथपुर चौक पर भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। उस समय रात के अंधेरे में बुलेट पर सवार एक युवक द्वारा देसी कट्टा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। देसी कट्टे में कारतूस भरते हुए वीडियो में दिखा कोढ़ा पुलिस की जांच में पता चला कि यह युवक कोढ़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर सिमरिया निवासी मोहम्मद तमिज़ुद्दीन का पुत्र मोहम्मद सद्दाम था। वह बुलेट पर बैठकर देसी कट्टे में कारतूस भरते हुए वीडियो में दिखा था। इस मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। कटिहार में एक युवक द्वारा हवा में पिस्तौल लहराकर फायरिंग करने का वीडियो रविवार की शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों हाथों से पिस्टल लहराते हुए दिखा वायरल वीडियो में दिख रहा युवक नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 33, गोढ़ी टोला दुर्गापुर का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो में युवक काले पैंट और सफेद गाउन पहने सड़क पर एक मोटरबाइक पर पैर रखकर दोनों हाथों से पिस्टल लहराते हुए दिख रहा है। उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे, जबकि संभवतः चौथा युवक वीडियो बना रहा था। वायरल होते ही नगर थाना पुलिस हरकत में रविवार देर रात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस दल तुरंत वार्ड संख्या 33, गोढ़ी टोला दुर्गापुर पहुंचा। पुलिस के अचानक पहुंचने से मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने देर रात तक युवक की तलाश में छापेमारी की। वायरल वीडियो की पुष्टि नगर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवक के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। एक घटना सामने आई थी गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पहले कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया बैजनाथपुर चौक पर भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। उस समय रात के अंधेरे में बुलेट पर सवार एक युवक द्वारा देसी कट्टा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। देसी कट्टे में कारतूस भरते हुए वीडियो में दिखा कोढ़ा पुलिस की जांच में पता चला कि यह युवक कोढ़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर सिमरिया निवासी मोहम्मद तमिज़ुद्दीन का पुत्र मोहम्मद सद्दाम था। वह बुलेट पर बैठकर देसी कट्टे में कारतूस भरते हुए वीडियो में दिखा था। इस मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।


