कटिहार में हाईवे पर मुर्गी दाना लदा ट्रक पलटा:ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा; चालक-उपचालक सुरक्षित, बोरे सड़क पर बिखरे

कटिहार में हाईवे पर मुर्गी दाना लदा ट्रक पलटा:ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा; चालक-उपचालक सुरक्षित, बोरे सड़क पर बिखरे

कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में NH-31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना सिमर गाछ के समीप हुई। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, मुर्गी का दाना लदा यह ट्रक पूर्णिया से मुंगेर जा रहा था। सिमर गाछ के पास सामने से आ रहे एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। मुर्गी के दाने से भरे बोरे सड़क पर बिखर गए
दुर्घटना के समय ट्रक में सवार चालक और उपचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक पलटने से मुर्गी के दाने से भरे बोरे सड़क पर बिखर गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से इन बोरों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया। उपचालक मुरगेज ने बताया कि वे पूर्णिया से मुर्गी का दाना लेकर मुंगेर जा रहे थे। उन्होंने पुष्टि की कि एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में NH-31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना सिमर गाछ के समीप हुई। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, मुर्गी का दाना लदा यह ट्रक पूर्णिया से मुंगेर जा रहा था। सिमर गाछ के पास सामने से आ रहे एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। मुर्गी के दाने से भरे बोरे सड़क पर बिखर गए
दुर्घटना के समय ट्रक में सवार चालक और उपचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक पलटने से मुर्गी के दाने से भरे बोरे सड़क पर बिखर गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से इन बोरों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया। उपचालक मुरगेज ने बताया कि वे पूर्णिया से मुर्गी का दाना लेकर मुंगेर जा रहे थे। उन्होंने पुष्टि की कि एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *