कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव मकई के खेत में मिला। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब तीन बजे से एक लड़की अपने घर से लापता थी। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। रविवार सुबह लगभग 9 बजे गांव के एक किसान ने अपने मकई के खेत में पटवन करते समय शव को संदिग्ध अवस्था में देखा। घटना से जुड़ी तस्वीरें… हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद
किसान ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना प्रभारी सुजीत कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर 2 एसडीपीओ रंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के मकसद का पता चल सके। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सदर 2 एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि कुछ ही घंटों में घटना का खुलासा कर दिया गया और आरोपी की निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया गया है। कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव मकई के खेत में मिला। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब तीन बजे से एक लड़की अपने घर से लापता थी। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। रविवार सुबह लगभग 9 बजे गांव के एक किसान ने अपने मकई के खेत में पटवन करते समय शव को संदिग्ध अवस्था में देखा। घटना से जुड़ी तस्वीरें… हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद
किसान ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना प्रभारी सुजीत कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर 2 एसडीपीओ रंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के मकसद का पता चल सके। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सदर 2 एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि कुछ ही घंटों में घटना का खुलासा कर दिया गया और आरोपी की निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया गया है।