कपूरथला में कलेक्शन एजेंट से लूट:हथियार दिखाकर 2.73 लाख रुपए से भरा छीने, लात मार कर बाइक से गिराया

कपूरथला में कलेक्शन एजेंट से लूट:हथियार दिखाकर 2.73 लाख रुपए से भरा छीने, लात मार कर बाइक से गिराया

कपूरथला में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियार दिखाकर 2 लाख 73 हजार 950 रुपये लूट लिए गए। यह घटना सुल्तानपुर लोधी थाना क्षेत्र के गांव जब्बोवाल के पास 5 मार्च की रात करीब 8 बजे हुई। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरबीएल फाइनेंस लिमिटेड की सुल्तानपुर लोधी-2 ब्रांच के मैनेजर निर्दोष कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी ब्रांच में पिछले दो साल से निशान सिंह निवासी वाताकाली रौण, फिरोजपुर, कलेक्शन एजेंट के तौर पर कार्यरत हैं। आरोपियों के लात मारकर खेत में गिराया निर्दोष कुमार के अनुसार, 5 मार्च की रात करीब 8 बजे निशान सिंह ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी। निशान सिंह गांव जब्बोवाल से अपनी मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने उन्हें लात मारकर बाइक समेत गेहूं के खेतों में गिरा दिया। इसके बाद दोनों लुटेरे तेजधार हथियार लेकर निशान सिंह के पास आए और जान से मारने की धमकी देकर उनसे दिनभर की कलेक्शन का बैग छीन लिया। बैग में 2 लाख 73 हजार 950 रुपये नकद थे। आरोपी पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित निशान सिंह और उनके साथियों ने अपने स्तर पर लुटेरों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सुल्तानपुर लोधी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *