अगर आप कानपुर में रहते है, कहीं जाते है तो आप एक बार शहर का ट्रैफिक चेक कर लीजिए। क्योंकि कानपुर की यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से चरमराई हुई है, दैनिक भास्कर ने कानपुर शहर में जाम लगने के कारण को देखा और समझा। आखिर ये जाम की स्थित क्यों बनी हुई है। हम आपको दिखा रहे है शहर में जाम की दस तस्वीरे। अगर आप स्वरूपनगर से चुन्नीगंज परेड नयागंज होते हुए बिरहाना रोड जाते है तो इसकी दूरी 5 किमी है लेकिन जाम के कारण आपको 60 मिनट लगेंगे। तस्वीरों में देखिए चुन्नीगंज, नयागंज में जाम की तस्वीरे परेड चौराहा सड़क के किनारे बेतरकीब से खड़े हुए ऑटो और ई रिक्शा सवारी बैठालने के लिए बीच सड़क पर वाहन रोक देते है। इस दौरान पास में खड़े यातायात पुलिस कर्मी भी कुछ नहीं कहते है, और जाम की स्थित बनी रहती है। अवैध अतिक्रमण मुख्य वजह शहर के मेस्टर्न रोड पर थाने के पास से सड़क के डिवाइडर के चारों किनारों पर अवैध रूप से बाइकें और कारें खड़ी रहती है, इस लिए जाम लगा रहता है। नयागंज में अवैध अतिक्रमण बना जाम की वजह नयागंज मार्केट में ACP के दफ्तर के पास से होते हुए बिरहाना रोड पर होते हुए जाते है तो आपको 40 मिनट से ज्यादा लगेंगे। इस सड़क के दोनों ओर भारी वाहन, पिकअप, रिक्शे, ई रिक्शे इत्यादि खड़े रहते है। साथ ही शहर में जाम का मुख्य कारण अवैध अतिक्रमण बना हुआ है। दो किमी की दूरी समय 30 मिनट अब हम बिरहाना रोड हुए जाम की पड़ताल करते हुए घंटाघर चौराहा होते हुए टाटमील चौराहे की तरफ से बस स्टैंड तक आए। यहां की दूरी 2 किमी है, यहां तक पहुँचने में भास्कर रिपोर्टर को 30 मिनट लगे। घंटाघर के पास बने रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम लगा रहता है, इस पुल पर जाम लगने का मुख्य कारण टाटमिल चौराहे की रेडलाइट सिग्नल प्रणाली है। हालांकि इस चौराहे पर भी ई रिक्शा, टेंपो संचालक बीच सड़क पर खड़े हो कर सवारियां भरते रहते है। बस स्टैंड के आसपास सड़क पर सरकारी रोडवेज बसें खड़ी रहती है। झकरकट्टी पुल की लंबाई करीब 700 मीटर है, जो पूरे दिन जाम रहता है। झकरकट्टी पुल पर जाम की तस्वीरे… जरीब चौकी से बजरिया थाने की दूरी 2 किमी. समय 30 मिनट जरीब चौकी क्रासिंग से बजरिया थाने की दूरी 2 किमी है। यहां पहुचने की कुल दूरी लगभग 2 किमी है, लेकिन अविध पार्किंग और सड़क पर अतिक्रण की वजह से 30 मिनट लगेंगे। स्वरूप नगर में गाड़ियों में चलते रेस्ट्रो अगर आप रात में 8 बजे के लगभग में परिवार के साथ डिनर करने के लिए जाते है, तो मोतीझील मेट्रो स्टेशन से आर्यनगर चौराहे तक पहुचने में 10 मिनट लगेंगे, क्योंकि यहां बने रेस्टरों के बाहर गाड़ियां खड़ी रहती है। जहां रेस्ट्रोरेन्ट के मालिक गाड़ियों में खाने की प्लेट भिजवाते है। और लोग वहीं खाना खाते है। ये जाम एनर्जी स्टोर के आसपास ज्यादा रहता है। इस लिए मोतीझील मेट्रो स्टेशन से आर्यनगर चौराहे की 1 किमी की दूरी तय करने में 10 मिनट का समय लग जाता है। देखिए तस्वीरे स्वरूप नगर और आर्यनगर की


