कैथल में क्रेडिट कार्ड से प्रोटक्शन प्लान हटवाने का झांसा देकर अज्ञात आरोपी ने एक युवक से 1 लाख तीन हजार 400 रुपए हड़प लिए। आरोपी ने युवक के पास व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा जिसमें डिटेल भरते ही रुपए कट गए। इस संबंध में युवक ने साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अज्ञात आरोपी ने कॉल की सीवन निवासी देवेंद्र मिड्ढा ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि 9 मई 2025 को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर प्रोटक्शन प्लान लगा हुआ है जिसके लिए उसे सालाना चार्ज देना पड़ता है। अगर वह प्रोटक्शन प्लान को हटवाता भी है तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा। डिटेल भरते ही रुपए कटे ऐसा कहकर आरोपी ने उसके पास व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज दिया और उसमें डिटेल भेज भरने के लिए कहा। जैसे ही उसने आरोपी द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करके उसमें क्रेडिट कार्ड की डिटेल भारी तो उसके खाते से रुपए कट गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ एक लाख तीन हजार 416 रुपए की धोखाधड़ी की है। साइबर थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


