कैथल में स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी:स्कूटी पर छुट्‌टी के बाद घर जा रही थी, बाइक से रास्ता रोका

कैथल में सीवन थाना के तहत आने वाले गांव में 17 वर्षीय नाबालिक लड़की से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। लड़की स्कूटी पर सवार होकर स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर आ रही थी। गांव के ही एक आरोपी ने बाइक पीछे लगाकर उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ अपशब्द कहते हुए छेड़खानी की। डरी सहमी लड़की ने घर जाकर परिजनों को इस बारे में बताया। इस संबंध में परिजनों ने सीवन थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पास के गांव में पढ़ती है छात्रा लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी पास के गांव के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। 8 अक्टूबर को उसकी बेटी स्कूटी पर सवार होकर स्कूल गई थी। जब छुट्टी के बाद वह घर वापस लौट रही थी तो मुनीम नामक लड़के ने उसके पीछे बाइक लगा ली। अपशब्द भी कहे आरोपी ने उसे सड़क पर रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही उसे अपशब्द भी कहे। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने घर जाकर परिजनों को इस बारे में बताया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीवन थाना की जांच अधिकारी धनपति ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *