कैथल में एटीएम कार्ड बदलकर 2.27 लाख रुपए निकाले:मशीन से पैसे निकलवाने गया व्यक्ति, सहायता के बहाने बदला कार्ड

कैथल में एटीएम कार्ड बदलकर 2.27 लाख रुपए निकाले:मशीन से पैसे निकलवाने गया व्यक्ति, सहायता के बहाने बदला कार्ड

कैथल में एक अज्ञात आरोपी ने एटीएम से रुपए निकलवाने गए व्यक्ति का सहायता के बहाने काड्र बदल लिया। बाद में उसके खाते से 2 लाख 27 हजार 60 रुपए निकाल लिए। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्यारह रुद्री मंदिर के पास पैसे निकलवाने गया गांव परसावा जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश हाल औमविश्वा राइस मिल गांव सिलाखेड़ा निवासी कन्हैया लाल ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह तीन साल से राइस मिल में नौकरी करता है। उसका कैनरा बैंक में खाता है, जिसका उसने एटीएम कार्ड भी बनवा रखा है। 24 जनवरी को वह कैथल के ग्यारह रुद्री मंदिर के पास बने PNB बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। जब वह पैसे निकालने लगा तो वहां पर एक व्यक्ति आया जिसने हैलमेट लगा रखा था। उस व्यक्ति ने उसकी सहायता करने के लिए उसका एटीएम कार्ड ले लिया और मशीन में कार्ड लगा दिया। बाद में उसने पासवर्ड डालकर 1000 रुपए निकाल लिए। बाद में उस व्यक्ति ने उसे एटीएम कार्ड वापस दे दिया। बैंक गया तो रुपए कटने की जानकारी मिली तीन फरवरी को को जब वह अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक में गया तो पता चला कि उसके खाते से पैसे निकाले जा चुके हैं। जब उसने अपना कार्ड चैक किया तो वह बदला हुआ पाया गया। ऐसा करके अज्ञात आरोपी ने उसके बैंक खाते से 2 लाख 27 हजार 60 रुपए निकाल लिए। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। शहर थाना के जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *