कैमूर में पत्नी के सामने गोली मारकर युवक की हत्या:मायके जाने के लिए ऑटो में बैठाने गया था, गांव के दबंग ने की 5 राउंड फायरिंग

कैमूर में पत्नी के सामने गोली मारकर युवक की हत्या:मायके जाने के लिए ऑटो में बैठाने गया था, गांव के दबंग ने की 5 राउंड फायरिंग

कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विष्णु कांत मिश्रा के रूप में हुई है। विष्णु कांत मिश्रा की पत्नी के पिता का हाल ही में निधन हो गया था। रविवार को विष्णु अपनी पत्नी को उसके मायके भेजने के लिए गांव में ही एक ऑटो पर बैठाने गए थे। जब वह पत्नी को ऑटो में बैठाकर विदा कर रहे थे, तभी गांव का आरोपी अमित कुमार दुबे वहां पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने पांच राउंड की फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने चार-पांच राउंड फायरिंग की। विष्णु कांत मिश्रा को तीन गोलियां लगीं—एक गाल पर, दूसरी सीने में और तीसरी पीठ में। गोली लगने के बाद विष्णु जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमित दुबे मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई विष्णु देव मिश्रा और परिजन बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी गांव का ही है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। डीएसपी ने पुष्टि की कि हत्या अमित कुमार दुबे द्वारा की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी ने कहा कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विष्णु कांत मिश्रा के रूप में हुई है। विष्णु कांत मिश्रा की पत्नी के पिता का हाल ही में निधन हो गया था। रविवार को विष्णु अपनी पत्नी को उसके मायके भेजने के लिए गांव में ही एक ऑटो पर बैठाने गए थे। जब वह पत्नी को ऑटो में बैठाकर विदा कर रहे थे, तभी गांव का आरोपी अमित कुमार दुबे वहां पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने पांच राउंड की फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने चार-पांच राउंड फायरिंग की। विष्णु कांत मिश्रा को तीन गोलियां लगीं—एक गाल पर, दूसरी सीने में और तीसरी पीठ में। गोली लगने के बाद विष्णु जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमित दुबे मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई विष्णु देव मिश्रा और परिजन बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी गांव का ही है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। डीएसपी ने पुष्टि की कि हत्या अमित कुमार दुबे द्वारा की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी ने कहा कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *