जोधपुर में कान्हा ने राधा संग खेली होरी:सिर पर मटके रखकर किया डांस, राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या

जोधपुर में कान्हा ने राधा संग खेली होरी:सिर पर मटके रखकर किया डांस, राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या

राजस्थान दिवस-2026 में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। कालबेलिया, घूमर से लेकर फूलों की होली तक की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय संस्कृति-पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, शिक्षा-पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत मुख्य अतिथि बने। सभी ने इसे राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान मजबूत करने वाला मंच बताया। कालबेलिया, घूमर, चरी, तेरहताली के साथ शहनाई वादन, मयूर नृत्य और चरकूला ने माहौल उल्लासपूर्ण बना दिया। कलाकारों की ऊर्जा ने राजस्थान की जीवंत परंपराओं को जीवंत कर दिया। जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा, राजेंद्र पालीवाल, कलेक्टर गौरव अग्रवाल, जिप सीईओ आशीष कुमार मिश्रा समेत जनप्रतिनिधि-अधिकारी और जनसमूह ने तालियां बटोरीं। सबने राजस्थान की गौरवशाली विरासत पर गर्व जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *