जींद जिले के देवरड़ गांव में एक युवक को किडनैप और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरड़ गांव निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को गांव के ही सोनू, मोनू और उनके अन्य साथियों ने उसको किडनैप कर लिया। नीरज ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी तीन बाइकों पर सवार होकर आए और उसे जबरदस्ती पकड़कर पिल्लूखेड़ा मंडी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे एक सुनसान जगह पर ले गए। डंडों और रॉड से हमले का आरोप सुनसान जगह पर ले जाते ही आरोपियों ने नीरज के साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार, सोनू, मोनू और उनके साथियों ने डंडों और रॉड से उस पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी बताया कि एक आरोपी ने अवैध हथियार के बल पर उसे डराया-धमकाया। राहगीरों ने आरोपियों से छुड़वाया घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बीच-बचाव कर नीरज को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। घायल हालत में उसे जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार मारपीट के बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


