झांसी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। वह दोपहर से स्कूल से घर लौटी और कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद बहू बुलाने गई तो सास फंदे पर पंखे के कुंडी पर फंदा बनाकर लटकी हुई थी। यह देख उसकी चीख निकल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन सुसाइड के कारणों की जानकारी नहीं दे पाए। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर मोहल्ले का है। स्कूल में काम करती थी महिला मृतका का नाम मंजू अहिरवार (55) पत्नी हरिराम अहिरवार था। वह उन्नाव गेट बाहर मोहल्ले की रहने वाली थी। मृतका के बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि मेरी मां मंजू प्राइवेट स्कूल में काम करती थी। रविवार को वह स्कूल गई थी। दोपहर में वह घर लौटकर आई। इसके बाद वह कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद उनकी बहू बुलाने गई तो कमरा अंदर से बंद था। देखा तो वह पंखे की कुंडी पर दुपट़़्टा से फंदा बनाकर लटकी थी। बहू के रोने चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की जांच शुरू कर दी है। मंजू के दो बेटे धर्मेंद्र और दीपक व एक बेटी प्रीति है। तीनों की शादी हो चुकी है। पति हरिराम अहिरवार राजमिस्त्री हैं।


