जहानाबाद के राजा बाजार स्थित डीवीएम स्कूल में छत से गिरने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान दक्षिणी दौलतपुर निवासी 14 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, शिवानी रोज की तरह स्कूल आई थी। बताया जा रहा है कि वह स्कूल की तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचित किया। पटना के PMCH रेफर सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवानी को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, छात्रा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की घायल छात्रा की मां अनीता देवी ने बताया कि उनकी बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी। कुछ समय बाद स्कूल के एक शिक्षक ने उनके पति को फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी छत से गिर गई है। यह खबर मिलते ही परिवार अस्पताल पहुंचा। अनीता देवी ने कहा कि उन्हें अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कैसे हुई। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है। इस घटना को लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। जहानाबाद के राजा बाजार स्थित डीवीएम स्कूल में छत से गिरने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान दक्षिणी दौलतपुर निवासी 14 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, शिवानी रोज की तरह स्कूल आई थी। बताया जा रहा है कि वह स्कूल की तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचित किया। पटना के PMCH रेफर सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवानी को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, छात्रा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की घायल छात्रा की मां अनीता देवी ने बताया कि उनकी बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी। कुछ समय बाद स्कूल के एक शिक्षक ने उनके पति को फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी छत से गिर गई है। यह खबर मिलते ही परिवार अस्पताल पहुंचा। अनीता देवी ने कहा कि उन्हें अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कैसे हुई। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है। इस घटना को लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


